ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

CM ममता बनर्जी ने गवर्नर जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर किया ब्लॉक

DESK : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और राज्

CM ममता बनर्जी ने गवर्नर जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर किया ब्लॉक
First Bihar
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ के मतभेद फिर से सामने आ गए हैं. सीएम ममता ने राज्‍यपाल धनखड़ को ट्विटर पर ब्‍लॉक कर दिया है. ममता बनर्जी का कहना है कि वे राज्‍यपाल के ट्वीट्स से व्‍यथित हैं. 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है, "मुझे ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ब्लॉक करने के लिए मजबूर किया गया. हर दिन वह सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने और धमकी देने वाले ट्वीट जारी कर रहे थे जैसे कि हम उनके बंधुआ मजदूर हैं."


उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रत्येक दिन ट्विटर ऐसी-ऐसी बातें ट्विट करते हैं, जो उन्हें परेशान करता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से कई बार राज्यपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाये गये. अंततः दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि चार पत्र देने के बावजूद पीएम क्यों उन्हें वापस नहीं बुलाया. सरकारिया आयोग के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति पर राज्य सरकार से सलाह लेनी थी, लेकिन राज्य से कोई सलाह नहीं ली गई.