ब्रेकिंग
भारत-नेपाल सीमा पर बोल बम यात्रा के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; पूरे इलाके में कर्फ्यूBihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटभारत-नेपाल सीमा पर बोल बम यात्रा के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; पूरे इलाके में कर्फ्यूBihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेट

भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, उपाध्यक्ष बनाने के लिए सेक्स की डिमांड

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने जिलाध्यक्ष पर पद दिलाने के बदले शारीरिक संबंध की मांग का आरोप लगाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और पार्टी दोनों ने जांच शुरू की।

उत्तर प्रदेश न्यूज
कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भाजपा के भीतर एक गंभीर और विवादित मामला सामने आया है। पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है।


महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात सार्वजनिक करते हुए कहा कि हाल ही में जिले की नई टीम के गठन के दौरान उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए जिलाध्यक्ष से संपर्क किया था। आरोप है कि इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उनसे आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि पद देने के बदले उन्हें “कुछ देना” होगा। महिला नेत्री के अनुसार, जिलाध्यक्ष ने कथित तौर पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने और लखनऊ-दिल्ली साथ चलने की बात कही।


महिला नेत्री ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ नेताओं ने उन्हें जिलाध्यक्ष की बात मानने का दबाव बनाया और ऐसा करने पर बड़ा पद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, उनके पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पार्टी में हलचल मच गई है। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


वहीं, आरोपों पर सफाई देते हुए जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है। अन्य आरोपित नेताओं ने भी इन आरोपों को निराधार बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। महिला नेत्री ने भी पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।