ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

LAC पर तनाव के बीच चीन से कोर कमांडर स्‍तर की बातचीत आज

DESK : भारत-चीन सीमा पर बीते कुछ महीने से तनाव लगातार बढ़ते ही जा रहा है. हिंसक झड़प के साथ ही फायरिंग की भी कुछ घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार बढ़ते तनाव को कम करने के लिए आज दोनों

LAC पर तनाव के बीच चीन से कोर कमांडर स्‍तर की बातचीत आज
Anamika
2 मिनट

DESK :  भारत-चीन सीमा पर बीते कुछ महीने से तनाव लगातार बढ़ते ही जा रहा है. हिंसक झड़प के साथ ही फायरिंग की भी कुछ घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार बढ़ते तनाव को कम करने के लिए आज दोनों देशो के बीच छठे दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता होनी है. सूत्रों के मुताबिक, इस वार्ता में पूरी तरह से सेनाएं हटाने और पूर्वी लद्दाख में शांति स्थापित करने की दिशा में बनी सहमतियों को लागू करने पर चर्चा होगी. दोनों पक्षों के बीच ये वार्ता मोल्डो में होनी है. 


वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करने वाले हैं जो लेह स्थित भारतीय थल सेना की 14 वीं कोर के कमांडर हैं. जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लियू लिन के करने की संभावना है, जो दक्षिण शिंजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर हैं.


इस बीच खबर है कि भारत ने पूर्वी लद्दाख में 20 से ज्यादा चोटियों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इन चोटियों पर भारतीय सेना की पकड़ पहले की तुलना में काफी मजबूत है. ऐसी स्थिति में भारत इन चोटियों से चीन की नापाक हरकत पर नज़र बनाये हुए है. ये सभी चोटियां एलएसी पर भारतीय सीमा में हैं इन चोटियों पर कब्जे की चीन की कोशिशों के चलते ही एलएसी पर पिछले कुछ दिनों के भीतर तीन बार गोलियां चली हैं. एलएसी पर गोली चलने की घटना 45 साल बाद हुई है.