ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 72 हजार की ठगी, फर्जी टिकट भेजकर परिवार को लगाया चूना

Kedarnath Yatra Scam: मुजफ्फरपुर में केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कराने के नाम पर एक परिवार साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने भरोसा जीतकर हजारों रुपये ऐंठ लिए और बाद में फर्जी टिकट भेज दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर...

बिहार में केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 72 हजार की ठगी, फर्जी टिकट भेजकर परिवार को लगाया चूना
Ramakant kumar
3 मिनट

Kedarnath Yatra Scam: मुजफ्फरपुर में केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कराने के नाम पर एक परिवार से 72 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने खुद को हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताकर परिवार को अपने जाल में फंसाया और पैसे लेने के बाद फर्जी टिकट भेज दिया. ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.


मामला राम कृष्णा नगर, पोखरियापीर निवासी दीपक कुमार चौधरी के परिवार से जुड़ा है. दीपक कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए आवेदन में तीन मोबाइल नंबरों से जुड़े लोगों और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है.


पीड़ित के अनुसार, उनके माता-पिता, मौसा-मौसी और अंकल-आंटी केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले थे. परिवार हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए इंटरनेट और फेसबुक पर नंबर तलाश रहा था. इसी दौरान उन्हें कुछ मोबाइल नंबर मिले. संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम संजय सिंह बताया और खुद को ट्रांस भारत एविएशन का प्रतिनिधि बताया.


आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए अपना पहचान पत्र भी वाट्सऐप पर भेजा. इसके बाद पीड़ित के पिता ने उसके बताए क्यूआर कोड पर दो बार में कुल 72 हजार रुपये भेज दिए. पहली बार 48 हजार और दूसरी बार 24 हजार रुपये का भुगतान किया गया. इसके बाद भी आरोपी की ओर से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक खाते में और पैसे जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था.


रकम मिलने के बाद आरोपी ने परिवार को हेलीकॉप्टर का टिकट भेज दिया. हालांकि, जब पीड़ित परिवार ने ट्रांस भारत एविएशन के आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर टिकट की जानकारी ली तो पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग हुई ही नहीं थी. इसके बाद उन्हें भेजा गया टिकट फर्जी होने की जानकारी मिली.


ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध सचेत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई. काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मोबाइल नंबरों व ऑनलाइन लेनदेन के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.