ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कोरोना संकट में बिना राशन कार्ड कैसे मिलेगा 8 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 किलो अनाज और चावल, जानिए पूरी प्रक्रिया

DESK : कोरोना संकट के इस काल में भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में अनाज देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को दो महीने का अनाज फ्री में दिया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस काल में भारत सरकार  ने प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में अनाज देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को दो महीने का अनाज फ्री में दिया जाएगा. वहीं जिन मजदूरों का राशन कार्ड नहीं बना हुआ है, उन्हें भी प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन और 1 किलो चना 2 महीने तक जरूर मिलेगा. 

इसे लेकर सरकार का मानना है कि इससे 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को फायदा होगा. इसका लाख मजदूर उठा सकते हैं. यदि किसी के पास राशन कार्ड नहीं है तो उन्हें अपना आधार ले जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद उनको एक स्लिप मिलेगी. और स्लिप दिखाने के बाद वे मुफ्त में अनाज ले सकते हैं. 

इस बारे में केंद्रीय खाद्य और आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि सरकार ने राहत पैकेज के तहत से प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष घोषणाएं की है. जिसमें 10 फीसदी वैसे प्रवासी मजदूर हैं जिनके पास राशनकार्ड नहीं है, वहीं  राज्य के राशनकार्ड में उनका नाम भी दर्ज नहीं हैं. ऐसे में अनाज वितरण का क्रियान्वयन, प्रवासी श्रमिकों की पहचान करना और उनके सूची का संधारण करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है.