ब्रेकिंग
DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार

जेपी नड्डा से कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने की मुलाकात, मांगों पर चर्चा के बाद अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन

दिल्ली में जारी CJP के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। आश्वासन मिलने के बाद संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

दिल्ली न्यूज
अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और पार्टी नेताओं के बीच बातचीत की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दिया।


पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि उन्होंने और आशुतोष रांका ने करीब दो घंटे के इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। लगभग 10 मिनट चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने पार्टी की विभिन्न मांगों से संबंधित एक लिखित ज्ञापन नड्डा को सौंपा। सौरभ दास के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे पर सरकार के भीतर संबंधित स्तर पर चर्चा करेंगे। इस आश्वासन के बाद आंदोलन को लेकर सकारात्मक माहौल बना।


अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन

इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती आंदोलनकारी सोनम वांगचुक के अनुरोध पर यह फैसला लिया। दीपके ने संसद मार्च में शामिल होने से पहले जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा। सोनम वांगचुक ने उनसे अपील की थी कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।


वांगचुक अस्पताल में भर्ती

सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने बताया कि वांगचुक ने अभिजीत दीपके से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था ताकि वे आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ा सकें।


शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

CJP और आंदोलनकारी एनईटी-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की भी मांग की जा रही है। सोनम वांगचुक 28 जून से इन्हीं मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में सोमवार को CJP की ओर से संसद मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। जेपी नड्डा से कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने की मुलाकात, मांगों पर चर्चा के बाद अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन

 जेपी नड्डा से कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने की मुलाकात, मांगों पर चर्चा के बाद अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन

टैग्स