ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

JNU का बड़ा फरमान, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहें छात्र; नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

Jantar Mantar protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच जेएनयू प्रशासन ने छात्रों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। यूनिवर्सिटी ने प्रदर्शन से दूरी बनाने और नियमों का पालन करने की सलाह दी है। पूरी खबर में जानिए जेएनयू..

JNU का बड़ा फरमान, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहें छात्र; नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई
Ramakant kumar
3 मिनट

Jantar Mantar protest: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शनों के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विश्वविद्यालय ने सभी से प्रदर्शन स्थल से दूर रहने और आचार संहिता का पालन करने को कहा है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.


देशभर में नीट परीक्षा को लेकर छात्रों और युवा संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली का जंतर-मंतर इन प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इसी बीच जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों को जंतर-मंतर पर होने वाले किसी भी धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की सलाह दी है.


सर्कुलर में कहा गया है कि छात्र अपनी सुरक्षा और शैक्षणिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सार्वजनिक प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए छात्रों और कर्मचारियों से कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है.


जेएनयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र या कर्मचारी विश्वविद्यालय के नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा कानून तोड़ने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है.


सोशल मीडिया को लेकर भी चेतावनी

जेएनयू की एडवाइजरी में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर भी छात्रों और कर्मचारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखी जाए. भ्रामक या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट करने पर कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है.


विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिसर में शैक्षणिक माहौल बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना उसकी प्राथमिकता है.


डीयू और आईआईटी रुड़की भी जारी कर चुके हैं एडवाइजरी

जेएनयू से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय और आईआईटी रुड़की भी अपने छात्रों के लिए प्रदर्शन को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुके हैं. इन संस्थानों ने छात्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है.


हालांकि, छात्र संगठनों का कहना है कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला उनके भविष्य से जुड़ा है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है.


राहुल गांधी ने एडवाइजरी पर उठाए सवाल

विश्वविद्यालयों की ओर से जारी की जा रही एडवाइजरी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एडवाइजरी पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था.