ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

India-Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद पीएम मोदी की बड़ी बैठक, तीनों सेनाओं के चीफ बैठक में मौजूद

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई लेबल बैठक कर रहे हैं. बैठक में तीनों सेनाओं के चीफ मौजूद हैं.

India-Pakistan Ceasefire
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के चीफ के साथ बड़ी बैठक कर रहे हैं। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद हैं। बैठक में प्रधानमंत्री को सीजफायर के बाद के हालात की जानकारी दी जा रही है।


दरअसल, पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव शनिवार की शाम खत्म हो गया था। शाम पांच बजे दोनों देशों की तरफ से सीजफायर का एलान किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान किया था। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे अमेरिका की मध्यस्थता वाला संघर्ष विराम बताया था हालांकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से देर रात तक सीजफायर का उल्लंघन किया जाता रहा।


दोनों देशों की तरफ से सीजफायर का एलान किए जाने के बाद भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारतीय सीमा में ड्रोन से हमले किए गए। ताजा हालात को लेकर प्रधानमंत्री तीनों सेना के चीफ और सीडीएस, एनएसए के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में मौजूद अधिकारी पीएम मोदी को ताजा हालात की जानकारी दे रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता