ब्रेकिंग
पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत, पहाड़ से टूटकर टाटा सूमो पर गिरा चट्टान का बड़ा हिस्सा

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने के कारण टाटा सूमो वाहन दब गया। भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

Himachal Pradesh News
हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के कढ़ूनाला-राहौली के पास उस समय हुआ, जब पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान टूटकर एक टाटा सूमो वाहन पर गिर गई।



जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो कुल्लू से चंबा जिले के पांगी जा रही थी और टैक्सी के रूप में संचालित हो रही थी। वाहन में चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। चालक की पहचान बीर सिंह के रूप में हुई है।



बताया जा रहा है कि कढ़ूनाला क्षेत्र में राहौली के पास पहुंचते ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और विशाल चट्टान सीधे वाहन पर आ गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अधिकांश यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायल दोनों लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसा चंबा जिले के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले की सीमा से सटे क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में अधिकांश लोग चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के निवासी थे।



फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। पहचान पूरी होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। जिला लाहौल की तिंदी पुलिस चौकी और उदयपुर थाना पुलिस मौके पर मौजूद है तथा मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता