ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

पुरुषों ने भी करवाया अंडाशय का ऑपरेशन!, मुख्यमंत्री ने जांच के दिये आदेश

हिमकेयर योजना उन परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए मुफ्त कैशलेस सुविधा देती है, जो केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते है। यह योजना पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी।

हिमाचल प्रदेश न्यूज
फर्जी बिल बनाने का मामला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अवैध रूप से पैसा कमाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करने लगते हैं। हद तो तब हो गयी जब सरकारी धन हड़पने के लिए कागज पर यह दिखा दिया गया कि पुरुषों ने भी अंडाशय का ऑपरेशन कराया है। भ्रष्टाचार की यह कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। 


मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस गड़बड़ी की जांच करने का आदेश दिया है। मामला हिमाचल प्रदेश का है जहां हिमकेयर योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां अवैध पैसा कमाने के लिए पुरुषों के अंडाशय (ओवरी) का ऑपरेशन तक कागज पर दिखाया गया। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमकेयर योजना में हुई गड़बड़ियों की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने पूर्व की सरकार पर धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। 


हिमाचल प्रदेश की हिमकेयर योजना में पैसे हड़पने के लिए पुरुषों के ओवरी का ऑपरेशन तक दिखा दिया गया। आरोप है कि इस योजना के तहत पुरुषों की ओवरी यानी अंडाशय की फर्जी सर्जरी की गई है। सीएम सुक्खू ने कहा है कि यह योजना पिछली सरकार के समय शुरू हुई थी। पिछले महीने बजट सत्र के दौरान भी उन्होंने विधानसभा में इस बात की चर्चा की थी कि आंतरिक ऑडिट में कई अनियमितताएं सामने आई हैं।


 इनमें पुरुषों की अंडाशय सर्जरी के बिल और एक्सपायर्ड लेंस प्रत्यारोपण जैसे मामले शामिल हैं। हिमकेयर योजना उन परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए मुफ्त कैशलेस सुविधा देती है, जो केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते है। 


यह योजना पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी। सीएम सुक्खू का आरोप है पूर्व की सरकार को उनकी सरकार की तुलना में करीब 60,000 करोड़ रुपये अधिक मिले थे, लेकिन उस धन का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।



टैग्स