ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार में शोक

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का 89 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक...

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार में शोक
Ramakant kumar
3 मिनट

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में अंतिम सांस ली. अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में उनके निधन की पुष्टि की गई.  


जानकारी के अनुसार, चेन्नम्मा को 16 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. अस्पताल के मुताबिक इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार भी देखा गया था.


अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे चेन्नम्मा को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनके निधन के समय पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे.


चेन्नम्मा और एचडी देवेगौड़ा की शादी वर्ष 1954 में हुई थी. दोनों का साथ करीब सात दशक तक रहा. उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं. उनके बेटों में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और कर्नाटक के वरिष्ठ नेता व विधायक एचडी रेवन्ना प्रमुख हैं.


साल 2001 में चेन्नम्मा एक एसिड हमले का भी शिकार हुई थीं. यह हमला पारिवारिक विवाद के दौरान हुआ था, हालांकि वह उस हमले में बच गई थीं. इसके बाद भी उन्होंने हमेशा परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं.


राजनीति से दूर रहने के बावजूद चेन्नम्मा का परिवार में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता था. एचडी देवेगौड़ा कई बार सार्वजनिक मंचों से उनके त्याग, सादगी और परिवार को संभालने में निभाई गई भूमिका का जिक्र कर चुके थे. वहीं एचडी कुमारस्वामी भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी मां के संस्कार और सीख ने उनके राजनीतिक जीवन को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई.