ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

अस्थायी रूप से बंद हुआ मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम, NDMA ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

Emergency alert system: सरकार ने NDMA के सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह सेवा बिना इंटरनेट के तेज अलार्म और पॉप-अप संदेश के जरिए लोगों को आपदाओं की चेतावनी देती थी।

Emergency alert system
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Emergency alert system: अब आपके मोबाइल फोन पर आने वाला तेज इमरजेंसी अलर्ट अलार्म फिलहाल नहीं बजेगा। सरकार ने इस सेवा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि सिस्टम में कुछ तकनीकी सुधार और समीक्षा के चलते इसे कुछ समय के लिए बंद किया गया है।


हाल ही में शुरू हुई थी यह सेवा

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने हाल ही में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम शुरू किया था। इसका उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे तूफान, भारी बारिश या अन्य आपात स्थितियों से तुरंत सतर्क करना था। इस सिस्टम के तहत मोबाइल फोन पर जोरदार अलार्म के साथ पॉप-अप संदेश आता था, जो सामान्य नोटिफिकेशन से अलग होता था और तुरंत ध्यान आकर्षित करता था। यह सेवा मई में शुरू की गई थी और कई बार मौसम संबंधी अलर्ट भी इसके जरिए भेजे गए थे।


कैसे काम करता था यह अलर्ट सिस्टम?

यह इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम बिना इंटरनेट के भी काम करता है। इसमें ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिए एक साथ कई मोबाइल फोनों पर संदेश भेजा जाता है। बिना इंटरनेट के अलर्ट प्राप्त होना, तेज और स्पष्ट अलार्म बजना,  तुरंत लोकेशन आधारित चेतावनी देना और कम समय में लाखों लोगों तक संदेश पहुंचना इसकी खासियत है। यह तकनीक C-DOT (सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) और गृह मंत्रालय ने मिलकर विकसित की है।


क्यों रोकी गई सेवा?

अधिकारिक तौर पर इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सिस्टम की समीक्षा और सुधार के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है। विशेषज्ञ एजेंसियां मिलकर इसे और अधिक सटीक और प्रभावी बनाने पर काम कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, सुधार और रिव्यू पूरा होने के बाद इस सेवा को फिर से शुरू किया जा सकता है। भविष्य में इसमें और भी तकनीकी सुधार देखने को मिल सकते हैं ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को और तेज और सटीक अलर्ट मिल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता