ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव ने दे दी लास्ट वार्निंग, सम्राट सरकार के पास सिर्फ रात तक का वक्त; कहा- हम निवेदन नहीं, आगाह कर रहेभाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस छपरा हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: 4 FIR दर्ज, 186 नामजद और 2500 अज्ञात पर केस; 56 गिरफ्तार, 140 को बॉन्ड पर छोड़ासड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पास मिला कारतूस का खोखा; हत्या की आशंकासीवान AK-47 फायरिंग मामले पर संसद में घमासान, पप्पू यादव ने सरकार से पूछा- क्या हमारे बच्चे आतंकवादी हैं?तेजस्वी यादव ने दे दी लास्ट वार्निंग, सम्राट सरकार के पास सिर्फ रात तक का वक्त; कहा- हम निवेदन नहीं, आगाह कर रहेभाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस छपरा हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: 4 FIR दर्ज, 186 नामजद और 2500 अज्ञात पर केस; 56 गिरफ्तार, 140 को बॉन्ड पर छोड़ासड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पास मिला कारतूस का खोखा; हत्या की आशंकासीवान AK-47 फायरिंग मामले पर संसद में घमासान, पप्पू यादव ने सरकार से पूछा- क्या हमारे बच्चे आतंकवादी हैं?

E20 जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल! तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स, जानिए क्या है इस नए डिजिटल अभियान की पूरी कहानी

E20 Janta Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों E20 जनता पार्टी नाम का कैंपेन तेजी से चर्चा में है। यह कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि E20 पेट्रोल को लेकर शुरू किया गया डिजिटल अभियान बताया जा रहा है। आखिर इस अभियान की शुरुआत कैसे हुई और लोग इससे क्यों...

E20 जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल! तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स, जानिए क्या है इस नए डिजिटल अभियान की पूरी कहानी
Ramakant kumar
5 मिनट

E20 Janta Party: E20 जनता पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल यानी 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर एक डिजिटल कैंपेन चलाया जा रहा है. इस कैंपेन के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और कुछ ही समय में इसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.


E20 जनता पार्टी कोई राजनीतिक दल या रजिस्टर्ड संगठन नहीं है. यह सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा एक डिजिटल कैंपेन है. कैंपेन से जुड़े लोग खुद को आम वाहन चालकों और उपभोक्ताओं की आवाज बताते हैं. इनकी सबसे बड़ी मांग है कि देश में E20 पेट्रोल के साथ-साथ 100 प्रतिशत शुद्ध यानी इथेनॉल-फ्री पेट्रोल का विकल्प भी लोगों को दिया जाए.


क्या है E20 जनता पार्टी?

E20 जनता पार्टी का नाम सोशल मीडिया पर बनाए गए हैंडल के जरिए सामने आया है. इस हैंडल पर E20 पेट्रोल को लेकर लगातार पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. कैंपेन से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार E20 पेट्रोल उपलब्ध कराना चाहती है तो करे, लेकिन ग्राहकों को अपनी जरूरत और वाहन निर्माता की सिफारिश के अनुसार पेट्रोल चुनने का अधिकार भी मिलना चाहिए.


कैंपेन से जुड़े एक पोस्ट में कहा गया है कि आम लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से वाहन खरीदे हैं और उनके वाहन किसी प्रयोगशाला या टेस्ट मशीन की तरह नहीं हैं. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि देश के करोड़ों लोगों के लिए वाहन रोजमर्रा की जरूरत और रोजगार का साधन है. ऐसे में ईंधन की खपत और इंजन की परफॉर्मेंस का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ता है.


क्या है E20 जनता पार्टी की मांग?

  •  E20 जनता पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया कैंपेन की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं.
  •  हर पेट्रोल पंप पर E20 पेट्रोल के साथ 100 प्रतिशत इथेनॉल-फ्री पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराया जाए.
  •  वाहन निर्माता की सिफारिश के अनुसार फ्यूल उपलब्ध कराया जाए.
  •  आम नागरिकों पर किसी एक तरह के फ्यूल का विकल्प जबरन न थोपा जाए.
  •  वाहन मालिकों को अपनी जरूरत के अनुसार फ्यूल चुनने की आजादी दी जाए.
  •  E20 पेट्रोल और इसके प्रभाव को लेकर सरकार और संबंधित संस्थाओं की ओर से पूरी पारदर्शिता बरती जाए.


कैंपेन के पीछे कौन है?

E20 जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल की ओर से इसे एक स्वतंत्र नागरिक अभियान बताया गया है. कैंपेन से जुड़े लोगों का कहना है कि इसका उद्देश्य आम लोगों की जिंदगी से जुड़े मुद्दों को उठाना और उपभोक्ताओं के अधिकारों की बात करना है.


हैंडल की ओर से यह भी कहा गया है कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल का समर्थन या प्रचार नहीं करता. इसके पीछे किसी राजनीतिक विचारधारा का समर्थन नहीं है. कैंपेन से जुड़े लोगों का कहना है कि असली मुद्दा यह है कि उपभोक्ताओं को फ्यूल चुनने का अधिकार मिले और E20 नीति के प्रभाव को लेकर पारदर्शी चर्चा हो.


सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

E20 जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है. कुछ ही समय में X और Instagram पर बड़ी संख्या में लोग इस डिजिटल कैंपेन से जुड़ गए. इसके बाद E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा भी तेज हो गई.


CJP से भी जोड़ा जा रहा है नाम

सोशल मीडिया पर E20 जनता पार्टी के कैंपेन को कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP से भी जोड़कर देखा जा रहा है. दोनों कैंपेन के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने और व्यंग्यात्मक अंदाज में मुद्दे उठाने के कारण इनके बीच तुलना की जा रही है.


हालांकि E20 जनता पार्टी की ओर से इसे स्वतंत्र नागरिक अभियान बताया गया है. कैंपेन का मुख्य मुद्दा E20 पेट्रोल के साथ उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत इथेनॉल-फ्री पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग है.