ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

CJP के बाद अब E20 जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ नया अभियान, 100% शुद्ध पेट्रोल का विकल्प देने की मांग

E20 Janta Party: सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे 'E20 जनता पार्टी' अभियान ने देशभर के पेट्रोल पंपों पर E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उपभोक्ताओं के लिए ईंधन नीति में पारदर्शिता और पसंद की वकालत कर रहा है।

E20 Janta Party
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

E20 Janta Party: NEET पेपर लीक मामले को लेकर चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया डिजिटल अभियान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। 'E20 जनता पार्टी' नाम से चल रहे इस अभियान की मुख्य मांग है कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाए।



यह अभियान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' और इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा एक नागरिक अभियान है। उनका दावा है कि ईंधन नीति में पारदर्शिता, सही जानकारी और उपभोक्ताओं की पसंद का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।



E20 जनता पार्टी का कहना है कि वह न तो E20 पेट्रोल का विरोध कर रही है और न ही किसी तरह की सब्सिडी या मुफ्त ईंधन की मांग कर रही है। उनकी केवल एक मांग है कि देश के हर पेट्रोल पंप पर E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार ईंधन चुन सकें।



अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि कई वाहन मालिकों ने E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद माइलेज में कमी, इंजन पर असर, मेंटेनेंस खर्च बढ़ने और लंबे समय में वाहन के प्रदर्शन को लेकर चिंताएं जताई हैं। उनका मानना है कि ग्राहकों को इन पहलुओं की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए।



E20 जनता पार्टी ने मांग की है कि सभी प्रकार के ईंधन की स्पष्ट लेबलिंग की जाए और अलग-अलग फ्यूल ब्लेंड के फायदे व नुकसान से जुड़ा डेटा सार्वजनिक किया जाए। साथ ही माइलेज, इंजन पर प्रभाव, प्रदूषण और मेंटेनेंस लागत पर स्वतंत्र संस्थाओं से अध्ययन कराकर उसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।



अभियान का कहना है कि उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी के आधार पर निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए, न कि उन्हें केवल एक ही विकल्प तक सीमित रखा जाए। E20 जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार भी काफी हद तक 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शैली में किया जा रहा है। यह अभियान सोशल मीडिया, मीम्स और व्यंग्य के माध्यम से लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।



कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में एक व्यंग्यात्मक (सटायर) अभियान के रूप में हुई थी। बाद में NEET पेपर लीक के मुद्दे पर यह अभियान छात्रों के बड़े आंदोलन में बदल गया था। उसी शैली को अपनाते हुए E20 जनता पार्टी भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।



हालांकि, फिलहाल E20 जनता पार्टी कोई औपचारिक संगठन नहीं है। इसका कोई घोषित संस्थापक या संगठित राजनीतिक ढांचा नहीं है और न ही बड़े स्तर पर सड़क पर आंदोलन चलाया जा रहा है। फिलहाल यह पूरी तरह एक डिजिटल अभियान के रूप में सोशल मीडिया पर सक्रिय है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता