ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

बारात में DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत!, पोल्ट्री फॉर्म के मालिक ने दर्ज कराया केस

DJ का तेज साउंड कितना हानिकारक होता है, यह इसी से समझा जा सकता है कि एक साथ 140 मुर्गियों की मौत डीजे के कारण हो गयी। तेज आवाज से सभी मुर्गियां छटपटाकर मर गयी। पोल्ट्री फार्म के मालिक ने FIR दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
DJ ने ले ली जान!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

UP: उत्तर  प्रदेश के सुलतानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बारात में तेज साउंड में बज रहे डीजे के कारण 140 मुर्गियों की मौत हो गयी। एक साथ इतनी सारी मुर्गियों की मौत के बाद पोल्ट्री फार्म मालिक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। पोल्ट्री फार्म के मालिक साबिर का कहना है कि 25 अप्रैल की रात में बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी। डीजे के साथ बारात जब उसके पोल्ट्री फार्म के पास से गुजरी, उस वक्त बहुत तेज साउंड में डीजे बज रहा था। इस तेज साउंड के चलते फार्म की 140 मुर्गियां घबरा गईं और उनकी मौत हो गई।


पोल्ट्री फार्म के मालिक साबिर ने बताया कि उन्होंने डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध भी किया था, लेकिन बारात में मौजूद लोगों ने उनकी एक ना सुनी उल्टे कुछ लोग झगड़े पर उतारू हो गए जो नशे की हालत में थे। नशे की हालत में वे लोग डीजे पर डांस करने लगे। 


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्दीराय थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज था या नहीं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अत्यधिक तेज ध्वनि से पक्षियों और जानवरों में घबराहट या हृदयाघात की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो इस घटना में मुर्गियों की मौत का संभावित कारण हो सकता है। केस दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स