ब्रेकिंग
भागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीराहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायाभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीराहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किराया

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किराया

Chhath Special Train: दिवाली और छठ पर बिहार, झारखंड और यूपी जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए सफर महंगा पड़ सकता है। ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की कमी के बीच दिल्ली से पटना, रांची और दरभंगा समेत कई रूटों पर हवाई किराये में भी बड़ा उछाल देखने को..

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किराया
Ramakant kumar
5 मिनट

Chhath Special Train: दिवाली और छठ से पहले यूपी, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. ट्रेनों में सीटों के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है, वहीं कई प्रमुख रूटों पर हवाई किराया भी सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ से दो गुना तक पहुंच गया है. दिल्ली से पटना, दरभंगा, बनारस, रांची, जयनगर और प्रयागराज समेत कई शहरों के लिए यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है.


त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे टिकटों की बुकिंग दो महीने पहले से शुरू हो गई है. बुकिंग खुलते ही कुछ ही मिनटों में कई ट्रेनों की सीटें भर जा रही हैं. बड़ी संख्या में यात्रियों को अब वेटिंग टिकट पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है.


दिल्ली से बिहार और यूपी जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें फुल

दिल्ली से पटना, बनारस, दरभंगा, जयनगर, प्रयागराज और रांची जाने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में दिवाली के आसपास सीटों की उपलब्धता तेजी से खत्म हो रही है. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में 4 से 6 नवंबर के बीच कई तारीखों पर कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है.


8 नवंबर को दिवाली है. ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री 6 नवंबर तक दिल्ली से निकलकर 7 नवंबर को अपने घर पहुंचना चाहते हैं. यही वजह है कि 5 से 7 नवंबर के बीच ट्रेनों में सीटों की मांग सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. जिन यात्रियों को नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है, उन्हें अब रेलवे की स्पेशल ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा.


रेलवे चलाएगा करीब 6 हजार स्पेशल ट्रेन फेरे

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की तैयारी शुरू कर दी है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बीते वर्ष उत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के करीब 5400 फेरे लगाए गए थे. इस साल यह संख्या करीब 6 हजार तक पहुंचने का अनुमान है.


बनारस, अयोध्या कैंट, पटना, दरभंगा, बरौनी, सहरसा, प्रयागराज, जोगबनी और भागलपुर जैसे स्टेशनों के लिए ज्यादा संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अक्टूबर के मध्य से दिसंबर के मध्य तक अलग-अलग रूटों पर इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.


हवाई किराये में भी बड़ा उछाल

ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने का असर हवाई किराये पर भी दिखाई देने लगा है. दिवाली के आसपास कई रूटों पर विमान का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ से दो गुना तक पहुंच गया है. यात्रियों की मांग बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में हवाई किराये में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.


खासकर छठ के आसपास बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में पटना, दरभंगा और अन्य शहरों के लिए हवाई टिकट की कीमतों में और इजाफा हो सकता है.


दिल्ली से प्रमुख शहरों का हवाई किराया

5 नवंबर को दिल्ली से पटना का किराया करीब 8391 रुपये, 6 नवंबर को 9231 रुपये और 7 नवंबर को 9546 रुपये तक पहुंच गया है. सामान्य दिनों में इसी रूट का किराया करीब 5500 रुपये बताया गया है.


दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट का किराया सामान्य दिनों में करीब 6000 रुपये है. वहीं 5 नवंबर को यह करीब 10619 रुपये, 6 नवंबर को 9983 रुपये और 7 नवंबर को 6771 रुपये तक पहुंच गया है.


दरभंगा के लिए सामान्य दिनों का किराया करीब 5700 रुपये है. 5 नवंबर को किराया करीब 6268 रुपये, 6 नवंबर को 7318 रुपये और 7 नवंबर को 13601 रुपये तक पहुंच गया है.


वहीं दिल्ली से बनारस का सामान्य किराया करीब 5000 रुपये है और 5, 6 तथा 7 नवंबर के लिए भी किराया करीब 5000 रुपये बताया गया है.


उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सबसे अधिक मांग वाले रूटों को चिन्हित कर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा शुरू कर दी गई है. अक्टूबर के मध्य से दिसंबर के मध्य तक यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.