ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोलीमेला से दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर जताया शकबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोलीमेला से दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर जताया शक

Bihar Election 2025: यूपी के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 24.40 लाख रुपये जब्त, विधानसभा चुनाव में खपाने की थी योजना!

Bihar Election 2025: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में वाराणसी से बिहार जा रहे युवक के पास से 24 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं. आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय रेलवे भी अलर्ट मोड पर है और ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने एक संयुक्त कार्रवाई की। 


इस दौरान वाराणसी से बिहार ले जाए जा रहे 24 लाख 40 हजार रुपये जब्त किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह धनराशि कहीं बिहार चुनाव में उपयोग के लिए तो नहीं लाई जा रही थी। सूचना मिलने पर जीआरपी ने इनकम टैक्स और संबंधित एजेंसियों को भी अवगत कराया। 


बिहार चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी दौरान अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक के पास एक बैग था, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। बैग के अंदर प्लास्टिक के दो थैलों में पांच-पांच सौ के नोटों की गाड़ियां भरी हुई थीं।


युवक के पास इतनी बड़ी रकम से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था, इसलिए उसे पकड़कर जीआरपी थाने ले जाया गया। बरामद कैश के बारे में आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह धनराशि किस उद्देश्य से बिहार ले जाई जा रही थी।


जीआरपी डीडीयू जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सदन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अमृतसर- हावड़ा मेल से वाराणसी से बिहार जा रहे युवक को पकड़ा गया। उसके पास से 24 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए। अनुमान है कि यह पैसा बिहार चुनाव में इस्तेमाल हो सकता था।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता