ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

टूर्नामेंट में शामिल नहीं करने पर नाराज हुआ युवक, फाइनल मैच के बीच ट्रैक्टर से जोत दी पिच, क्रिकेट ग्राउंड पर हंगामा; वीडियो वायरल

Viral News: महाराष्ट्र के जलगांव में फाइनल क्रिकेट मैच के दौरान एक युवक ने ट्रैक्टर से पिच जोत दी, जिससे मैच रोकना पड़ा और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Viral News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral News: क्रिकेट खेलते समय अक्सर ऐसा होता था कि बैट या बॉल जिसके पास होती थी, वही नियम भी तय करता था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सोच को एक अलग ही मोड़ दे दिया है।


इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @gharkekalesh नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक युवक नीले रंग का ट्रैक्टर लेकर सीधे क्रिकेट मैदान में घुस जाता है और पिच को ही जोतना शुरू कर देता है।


बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के जलगांव की है, जहां एक टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। इसी दौरान यह युवक मैदान में पहुंचा और कथित तौर पर गुस्से में आकर पिच को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे मैच को बीच में ही रोकना पड़ गया।


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चलाने वाले युवक को टूर्नामेंट में शामिल नहीं किया गया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पिच खराब होते ही मैदान में अफरा-तफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक दोनों हैरान रह गए।


वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही युवक पिच को नुकसान पहुंचाकर ट्रैक्टर लेकर बाहर निकलता है, कुछ लोग उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। वहीं कई लोग इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता