ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कोरोना के बाद भारत में आई एक और खतरनाक बीमारी, यहां मिला पहला केस

DESK : देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अबतक कोरोना की जद में 12 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं, वहीं 29 हजार लोगों की मौत हो गई

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अबतक कोरोना की जद में 12 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं, वहीं 29 हजार लोगों की मौत हो गई है. 

इन सब के बीच भारत में एक और खतरनाक बीमारी ने दस्तक दे दी है.  मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम यानि MIS-C का पहला केस गुजरात के सूरत से सामने आया है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण देखे गए. बता दें कि MIS-C के केस अबतक यूरोप और अमेरिका से आ रहे थे. 

परिवारवालों के मुताबिक बच्चे को पहले उल्टी, खांसी और फिर दस्त हुई. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बाद में बच्चे की आंखे और होंठ पर लाली पड़ने लगी. जिसके बाद उसे डॉक्टर के यहां ले जाया गया. डॉक्टर के अनुसार बच्चे के शरीर में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण दिखे. बच्चे की हार्ट में बल्ड भी 30% ही पंप हो रहा था. इसके साथ ही साथ नसों में भी सूजन आ गई थी. हालांकि इन सब के बीच राहत की बात यह है कि बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.  


मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के बार में दुनियाभर के डॉक्टरों को ज्यादा पता नहीं है. इसको लेकर फिलहाल रिसर्च चल रहे हैं. इस साल मई के महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को इस बीमारी को लेकर आगाह किया था. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें