ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई रोकने वाले कथित समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कार्रवाई को लेकर चिंता जताई।

CJP Government Warning
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CJP Government Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करने को लेकर हुए पुराने समझौते का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि अगर इस मामले में तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो वह दोबारा धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।



CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए यह चेतावनी जारी की है। आशुतोष रांका ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करने के समझौते का पूरी तरह उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।



उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सैकड़ों लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है और उन्हें अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा है। आशुतोष ने दिल्ली की स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता जताई।



CJP का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को लॉजिस्टिक और अन्य सहायता उपलब्ध कराने वाले स्वयंसेवकों को हिरासत में लिए जाने की कई शिकायतें सामने आई हैं। संगठन का दावा है कि ये स्वयंसेवक केवल सहायता कार्यों में लगे थे, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आशुतोष रांका ने इन घटनाओं को समझौते का सीधा उल्लंघन बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता