ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

CM चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में NSG कमांडो बेहोश, भीषण गर्मी और हीटवेव का असर

विजयवाड़ा में सीएम चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी के कारण NSG का एक कमांडो बेहोश हो गया। तापमान 44°C तक पहुंचने से हीटवेव का असर दिखा।

आंध्र प्रदेश न्यूज
भीषण गर्मी से लोग परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के विजयवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिला। उनके संबोधन के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का एक कमांडो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। यह घटना अन्ना कैंटीन के पास हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) के चलते कमांडो को हीट स्ट्रोक हो गया, जिससे वह कार्यक्रम के दौरान ही बेहोश हो गया।


हालांकि मौके पर मौजूद सतर्क सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला। बेहोश कमांडो को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया। राज्य में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।


टैग्स