ब्रेकिंग
आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे

राजाजी के दिलवा टूट जाई: AI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेच दिया सब कुछ, 1200 मील का सफर किया, सामने आया तो टूट गया दिल

49 वर्षीय एदिमार मार्टिन्स ने अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए अपना सामान बेच दिया और 1200 मील से ज्यादा का सफर तय किया। लेकिन बेलो होरिज़ोंटे पहुंचने पर पता चला कि उनकी प्रेमिका जेसिका ओलिवेरा असली महिला नहीं, बल्कि AI से बनाया गया

दिल्ली न्यूज
AI से हुआ प्यार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: सोशल मीडिया पर प्यार की तलाश एक शख्स को इतनी महंगी पड़ गई कि उसने अपनी जिंदगी भर का सामान तक बेच दिया। वह अकेलेपन से परेशान था और एक ऐसे साथी की तलाश में था, जिसके साथ वह अपना भविष्य बना सकें। लेकिन जिसे वो महिला साथी समझ रहा था वह एआई से बनाया गया एक किरदार निकला। जिसके बाद उसका दिल शीशे की तरह चकनाचूर हो गया। 


मामला ब्राजील का है, जहां 49 साल के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक महिला से प्यार हो गया। वह उसे अपनी जीवनसाथी मानने लगा। उससे मिलने और शादी करने की उम्मीद में उसने अपना सारा सामान बेच दिया और 1200 मील से ज्यादा का सफर तय कर लिया। लेकिन जब वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, जिसे वह असली महिला समझ रहा था, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से बनाया गया एक किरदार निकला। इस खुलासे के बाद उसका दिल तो टूटा ही, साथ ही उसे आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा।


यह कहानी ब्राजील के मारान्हाओ में रहने वाले 49 वर्षीय एदिमार मार्टिन्स की है। वह पेशे से राजमिस्त्री हैं। मार्टिन्स के मुताबिक, साल 2020 में उन्हें सोशल मीडिया पर जेसिका ओलिवेरा नाम की एक महिला की प्रोफाइल मिली थी। उन्हें लगा कि महिला असली है। धीरे-धीरे वह उसकी ऑनलाइन मौजूदगी से प्रभावित हो गए और उसे अपना जीवनसाथी मानने लगे।


इसके बाद उन्होंने महिला से मिलने का फैसला किया। उन्हें उम्मीद थी कि मुलाकात के बाद दोनों शादी करके साथ जिंदगी बिताएंगे। इसी उम्मीद में उन्होंने 9 अक्टूबर को अपना सारा सामान बेच दिया, ताकि बस से दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य की राजधानी बेलो होरिज़ोंटे जा सकें।


मार्टिन्स 11 अक्टूबर को बेलो होरिज़ोंटे पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें वह महिला नहीं मिली, जिससे मिलने के लिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया था। परेशान होकर उन्होंने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन से मदद मांगी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि जेसिका ओलिवेरा नाम की जिस महिला को वह अपनी गर्लफ्रेंड समझ रहे थे, उसका असल जिंदगी में कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह सुनकर मार्टिन्स को गहरा सदमा लगा। उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सब कुछ बेच दिया था और इस वजह से कोई भी निराश हो सकता है।


दरअसल, जेसिका ओलिवेरा नाम का किरदार टिकटॉक पर एक ऐसे अकाउंट के वीडियो में दिखाई देता था, जिसके करीब तीन लाख फॉलोअर्स बताए गए। इस अकाउंट पर AI से तैयार की गई महिला के वीडियो पोस्ट किए जाते थे। किरदार को एक ऐसी महिला के रूप में दिखाया गया था, जो अपने फार्म पर रहने के लिए एक साथी की तलाश कर रही है।


एक वीडियो में महिला के इस AI किरदार ने ऐसे पुरुष की इच्छा जताई थी, जो उसके साथ रह सके और जिसे आर्थिक रूप से सहारा देने का वादा भी किया गया था। माना जा रहा है कि इस तरह के कंटेंट से कुछ लोगों को यह भ्रम हो सकता था कि महिला वास्तव में मौजूद है।


हालांकि, बाद में अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखने वाली महिला AI से बनाई गई थी। उसने मार्टिन्स से सीधे बातचीत करने या उन्हें बेलो होरिज़ोंटे बुलाने की बात से भी इनकार किया। अकाउंट संचालक के मुताबिक, कंटेंट का मकसद बिक्री के लिए लोगों का जुड़ाव बढ़ाना था।


इस खुलासे के बाद मार्टिन्स के सामने एक और बड़ी समस्या खड़ी हो गई। वह अपना सामान बेचकर मिले पैसे यात्रा में खर्च कर चुके थे और अब उनके पास घर लौटने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने बेलो होरिज़ोंटे के सिटी हॉल से संपर्क किया। वहां एक सोशल वर्कर की मदद से उनके घर लौटने का इंतजाम किया गया।


मार्टिन्स ने बताया कि वह अकेलेपन से परेशान थे और एक ऐसे साथी की तलाश में थे, जिसके साथ वह अपना भविष्य बना सकें। लेकिन इस घटना ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी निराश किया। हालांकि, इस झटके के बावजूद एदिमार मार्टिन्स ने प्यार की उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह फिलहाल परिवार के एक सदस्य के साथ रह रहे हैं और भविष्य में फिर से बेलो होरिज़ोंटे जाने की इच्छा रखते हैं, ताकि किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकें जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिता सकें।


यह घटना सोशल मीडिया पर दिखने वाली पहचान और AI से तैयार किए गए कंटेंट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत भी बताती है। ऑनलाइन किसी से भावनात्मक रिश्ता बनाने या बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले उसकी पहचान और दावों की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।


टैग्स