ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को सांड ने पटका, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर, हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत

बिजनौर में नमाज पढ़ने जा रहे एक बुजुर्ग पर आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिसकी पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। वहीं शाहजहांपुर में सांड़ के हमले में एक किसान की मौत हो गई, जिससे आवारा पशुओं का मुद्दा फिर चर्चा में बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
आवारा सांड का आतंक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

UP: उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिजनौर जिले से सामने आया है, जहां नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे एक बुजुर्ग पर आवारा सांड ने अचानक हमला बोल दिया। बुजुर्ग को सींग से उठाकर गली में पटक दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही दूसरी घटना शाहजहांपुर जिले की है जहां आवारा सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई। सांड ने किसान को कई बार सींगों से उठाकर पटक दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही किसान की मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगीना थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव की है। जहां गांव के रहने वाले अब्दुल खालिक घर से मस्जिद की ओर नमाज अदा करने जा रहे थे। तभी पीछे आ रहे एक आवारा सांड़ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। सांड़ ने सींग से बुजुर्ग को जोरदार धक्का दिया जिससे वो गली में गिर गये और चोट लगने से वो बुरी तरह घायल हो गये। बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद बुजुर्ग को उठाया गया और सांड़ को वहां से भगाया गया। बुजुर्ग को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  


ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा सांड़ों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भी कई लोग इनके हमले का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने और उनके उचित प्रबंधन की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


शाहजहांपुर में सांड़ के हमले से किसान की मौत

उधर, शाहजहांपुर जिले में आवारा सांड़ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव की है। मृतक किसान की पहचान 48 वर्षीय सुखलाल कश्यप के रूप में हुई है। वह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अपने धान के खेत का जायजा लेने जा रहे थे। गांव से लगभग 500 मीटर दूर देवा नदी के किनारे पहले से मौजूद एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांड़ ने किसान को कई बार सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे उनके पैर, पेट, पीठ और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान शौच के लिए जा रहे एक ग्रामीण ने घायल किसान को देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर सांड़ वहां से भाग गया। परिजन और स्थानीय लोग सुखलाल को इलाज के लिए बीसलपुर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





टैग्स