ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

आनंद विहार बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, कई बिहारी मजदूर, रिक्शा चालक और फैक्ट्री स्टाफ लौट रहे घर

DELHI : इस वक्त एक भयभीत और हैरान करने वाली तस्वीर दिल्ली से सामने आई है. जहां आनंद विहार बस अड्डे पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है. बदइंतजामी के बीच घर जाने को हजारों बिहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : इस वक्त एक भयभीत और हैरान करने वाली तस्वीर दिल्ली से सामने आई है. जहां आनंद विहार बस अड्डे पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है. बदइंतजामी के बीच घर जाने को हजारों बिहारी मजदूर, रिक्शा चालक और फैक्ट्री कर्मचारी बेताब हैं. अपने-अपने अपने गांव की ओर लौटने के लिए हजारों की तादाद में निकल पड़े हैं. इस भीड़ में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं. 


कई लोग पैदल अपने गांव की ओर चल पड़े हैं. लॉकडाउन के चौथे दिन अपने-अपने घर के लिए पलायन एक बड़ी चुनौती बनकर सामने दिखा. इससे निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई कदम उठाए हैं. दिल्ली-एनसीआर का हाल सबसे बुरा है, जहां मजदूर, रिक्शा चालक और फैक्ट्री कर्मचारी अपने अपने गांव की ओर लौटने के लिए हजारों की तादाद में निकल पड़े हैं. 

आनंद विहार बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, कई बिहारी मजदूर, रिक्शा चालक और फैक्ट्री स्टाफ लौट रहे घर



भीड़ में जुटे मजदूरों को कोरोना से संक्रमित हो जाने की कोई चिंता नहीं है. किसी दूसरे को संक्रमित कर देने का अंदेशा भी नहीं है. इन्हें घर जाना है, और इसीलिए बस में कैसे भी टिक जाने की बेताबी है. आनंद बिहार बस बड्डे पर भी मजदूरों का ऐसा ही रेला है. मजदुरों का कहना है कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं. भूख है, मगर जेब खाली है. इसलिए वे अपने घर को लौट जाना चाहते हैं. आज सुबह ही सीएम नीतीश की ओर से अपील कर उन्हें रुकने के लिए कहा गया था. राज्य सरकारों से उनके लिए व्यवस्था करने की बात कही गई थी.

टैग्स