ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

भैंस ‘बसंती’ का चौथा बर्थडे धूमधाम से मनाया, केक काटने के साथ हुआ भंडारा और ऑर्केस्ट्रा

उत्तर प्रदेश के बलिया में पालतू भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। फूलों की माला, केक, भंडारा, ऑर्केस्ट्रा और डांस के साथ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: अभी तक आपने कुत्ता-बिल्ली और बकरी का जन्मदिन मनाते लोगों को देखा होगा, लेकिन अब भैंस का बर्थडे भी धूमधाम के साथ मनाया गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जन्मदिन का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोग एक नहीं बल्कि दो केक काटते नजर आ रहे हैं। सचिन वर्मा नामक एक्स यूजर ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 


भैंस का बर्थडे मनाने के इस वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के बलिया का मामला है। जहां बेजुबानों के प्रति गजब प्यार झलक रहा है। पालतू भैंस 'बसंती' का लोगों ने चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाया।


उत्तर प्रदेश के बलिया से दिल को छू लेने वाला अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ एक परिवार ने अपनी पालतू भैंस 'बसंती' का चौथा जन्मदिन किसी इंसान की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाया। बसंती को फूलों की माला पहनाई गई, सिर पर 'Happy Birthday' वाली टोपी लगाई गई और बाकायदा केक काटकर सेलिब्रेशन किया गया।


इतना ही नहीं, खुशी में पूरे गांव के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस बार तो जश्न में ऑर्केस्ट्रा और डांस का भी तड़का लगाया गया। परिवार का कहना है कि वो हर साल इसी तरह बसंती का जन्मदिन मनाते हैं।


एक्स यूजर सचिन वर्मा ने लिखा है कि सच में, ऐसा जानवरों से प्यार तो सिर्फ अपने हिंदुस्तान में ही देखने को मिलता है! भैंस का जन्मदिन मनाने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग भी हैरान हैं। 





टैग्स