ब्रेकिंग
हादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तारहादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तार

गाड़ी पलटी तो मच गई शराब लूटने की होड़, घायल ड्राइवर को छोड़ 12 लाख की बोतलें ले उड़े लोग, देखें वीडियो

शराब से भरी बोलेरो गाड़ी पलटने के बाद लोगों ने घायल ड्राइवर की मदद करने के बजाय करीब 12 लाख रुपये की शराब लूट ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आंध्र प्रदेश न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां शराब से लदी एक बोलेरो गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया, लेकिन उसकी मदद करने के बजाय लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें और पेटियां लूटने में जुट गए। बताया जा रहा है कि करीब 12 लाख रुपये मूल्य की शराब लोग अपने साथ ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, शराब की पेटियों से भरी बोलेरो चित्तूर स्थित शराब डिपो से पल्लीपट्टू के कोल्लागुंटा स्थित एक शराब दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान एसआर पुरम मंडल के शिकारी कॉलोनी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।


हादसे के बाद गाड़ी में रखी सैकड़ों शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर बिखर गईं। देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। पहले तो लोगों ने हालात का जायजा लिया, लेकिन कुछ ही देर में मुफ्त शराब पाने की होड़ मच गई। लोग शराब की बोतलें और पेटियां उठाकर अपने घरों की ओर ले जाने लगे।


सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे में घायल ड्राइवर सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। स्थानीय लोग ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने या उसकी हालत जानने के बजाय शराब बटोरने में व्यस्त रहे।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग अपने पसंदीदा ब्रांड की बोतलें चुन-चुनकर ले जा रहे थे, जबकि कई लोग पूरे के पूरे डिब्बे उठाकर ले गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लाखों रुपये की शराब गायब हो चुकी थी।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कई लोग घायल व्यक्ति की अनदेखी कर शराब लूटने वालों की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर शराब लूटने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।





टैग्स