ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

'ये पाताल लोक का रास्ता है..सड़क के गड्ढे में सीढी लगाकर उतरे सपा नेता, सरकार को दिखाने लगे आईना

आगरा के कमला नगर में सड़क के गड्ढे के विरोध में सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर गड्ढे में उतर गए। 'पाताल लोक का रास्ता' बताकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
अनोखे विरोध प्रदर्शन का Video वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नितिन कोहली ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कमला नगर इलाके में सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे के विरोध में उन्होंने सीढ़ी लगाकर खुद गड्ढे के अंदर उतर गये और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने गड्ढे को "पाताल लोक का रास्ता" बताते हुए नगर निगम और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 


बताया जाता है कि आगरा का पॉश इलाका कमला नगर की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों का रोड पर चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का भी आरोप है कि कई बार शिकायत किये जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत आज तक नहीं कराई गयी। 


इसी समस्या को लेकर सपा नेता नितिन कोहली अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे के पास सीढ़ी लगवाई और फिर उसमें उतर गए। गड्ढे के अंदर खड़े होकर उन्होंने कहा, "यह सड़क नहीं, बल्कि पाताल लोक जाने का रास्ता बन गई है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन शहर की पॉश कॉलोनियों की सड़कें भी बदहाल हैं।


प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को होती है। इस गड्ढे ने सरकार और नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है।  नितिन कोहली ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


वहीं, इस पूरे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे विरोध का अनोखा तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग शहर की बदहाल सड़कों को लेकर प्रशासन और सरकार से जवाब मांग रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वायरल वीडियो और विरोध प्रदर्शन के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा और जिम्मेदार अधिकारियों के कानों तक जू रेगेंगी। 


वही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजर अभिषेक अजनबी ने सपा नेता के विरोध का वीडियो शेयर किया है और यह लिखा है कि योगी सरकार की योजना है-पहले आएं..पहले पाएं! पाताल लोक के दर्शन अवश्य करें और कराएं, ताजमहल देखने आएं तो पालात लोग देखकर जाएं...




टैग्स