ब्रेकिंग
Bihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोप

6 दिन बाद मिला लापता तोता 'माऊ', 50 हजार रुपये इनाम और होर्डिंग लगाने के बाद लौटी खुशियां

आगरा में छह दिन से लापता पालतू तोता 'माऊ' आखिरकार अपने परिवार को मिल गया। मालिक ने 50 हजार रुपये का इनाम और शहरभर में होर्डिंग लगवाकर तलाश अभियान चलाया था। वीडियो कॉल से पहचान के बाद तोता सुरक्षित घर लौट आया।

बिहार न्यूज
माऊ के लौटने से परिवार में खुशी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 6 दिनों से लापता पालतू तोता 'माऊ' आखिरकार अपने परिवार के पास सुरक्षित लौट आया। माऊ की तलाश पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई थी। उसके मालिक और आयकर अधिवक्ता सुनील सिंह ने तोते को ढूंढ़ने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगवाकर बड़े स्तर पर खोज अभियान भी चलाया गया था।


वीडियो कॉल से हुई पहचान

सुनील सिंह ने बताया कि रविवार सुबह एक व्यक्ति का फोन आया और उसने दावा किया कि माऊ उसके पास है। उसने शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया आकर तोता ले जाने को कहा। पहले मिले कई फर्जी दावों को देखते हुए सुनील सिंह ने तुरंत भरोसा नहीं किया और वीडियो कॉल पर तोता दिखाने के लिए कहा।


वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने माऊ की पहचान उसके खास निशानों से कर ली। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। माऊ की पुष्टि होने पर उन्होंने घोषित 50 हजार रुपये का इनाम देकर अपना पालतू तोता वापस ले लिया।


माऊ के लौटने से परिवार में खुशी

माऊ के घर लौटते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुनील सिंह ने बताया कि माऊ उनके परिवार का सदस्य बन चुका है। उसके लापता होने के बाद बेटा और बेटी लगातार उसे याद कर रो रहे थे। उनकी बेटी ने तो दुख में खाना तक छोड़ दिया था। अब माऊ के सुरक्षित लौटने से पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है।


700 से ज्यादा लोगों ने किया संपर्क

माऊ की तलाश के दौरान पूरे शहर में अभियान चलाया गया। इनाम की घोषणा के बाद करीब 700 लोगों ने दावा किया कि तोता उनके पास है। लगभग 150 लोगों ने तस्वीरें और वीडियो भेजे, लेकिन उनमें से कोई भी माऊ नहीं निकला। दो लोग तो अपने साथ तोता लेकर सुनील सिंह के घर भी पहुंचे, लेकिन पहचान करने पर पता चला कि वह दूसरा तोता था।


इनाम के लालच में फर्जी दावे भी आए

सुनील सिंह ने बताया कि उन्होंने माऊ की पहचान के लिए उसके पंखों और निचली चोंच पर बने काले धब्बों की जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने इनाम पाने के लालच में अपने तोतों की चोंच और पंखों पर काला रंग तक लगा दिया, ताकि उन्हें माऊ बताकर इनाम हासिल किया जा सके। हालांकि सभी फर्जी दावों की जांच के बाद उन्हें खारिज कर दिया गया।


तलाश में खर्च हुए करीब एक लाख रुपये

सुनील सिंह के मुताबिक, माऊ की तलाश में अब तक करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इनमें लगभग 80 हजार रुपये शहरभर में होर्डिंग लगवाने पर खर्च हुए। इसके अलावा प्रतिदिन करीब 4 हजार पंपलेट बांटे गए और शहर के विभिन्न इलाकों में 5 हजार से अधिक पोस्टर लगाए गए। 13 जुलाई से पूरा परिवार लगातार माऊ की तलाश में जुटा हुआ था और जहां भी उसके होने की सूचना मिलती, वहां तुरंत पहुंच जाता था। आखिरकार छह दिन बाद माऊ के सुरक्षित घर लौटने से परिवार की चिंता खत्म हो गई और घर में एक बार फिर खुशियों का माहौल लौट आया।

टैग्स