ब्रेकिंग
धनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारीधनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारी

आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट!: कई सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का राघव चड्ढा ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट की खबर सामने आई है, जिसमें राघव चड्ढा समेत कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दिल्ली न्यूज
AAP छोड़ BJP की सदस्यता
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हो गयी है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होने का बड़ा फैसला लिया है। सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया। 


संदीप पाठक, अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि "हमने यह फैसला लिया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में मिला लेंगे। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने रास्ते से भटक गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। 


चड्ढा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी (AAP)से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।


राघव चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, सरकार ने कई ऐसे मजबूत फ़ैसले लिए हैं जिन्हें लेने में शायद पहले के नेता हिचकिचाते थे। चाहे वह आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना हो या भारत को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना। जनता ने इस नेतृत्व का समर्थन एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन बार किया है। हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के साथ काम करने को अपना सौभाग्य मानते हैं, और हम देश के लिए अथक परिश्रम करते रहेंगे।


वही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले सभी 7 सांसदों को "गद्दार" कहा है। संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने  ED/CBI का डर दिखाकर चलाया ऑपरेशन लोटस, पंजाब सरकार को भी गिराने की कोशिश, पंजाब और देश की जनता ना सातों गद्दारों को माफ़ी देगी ना देश की जनता नरेंद्र मोदी और अमित शाह को माफ़ करेगी"!

टैग्स