ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

पानी के टैंक में मिले 27 सांप के बच्चे, नजारा देख दहशत में आया परिवार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित एक घर के पानी के टैंक में 27 सांप के बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सभी कीलबैक प्रजाति के सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

उत्तराखंड न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HARIDWAR: उत्तराखंड के तीर्थनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित सराय गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के पानी के टैंक में एक साथ 27 सांप के बच्चे मिलने से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य रोज की तरह घरेलू कामों के लिए पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान एक सदस्य की नजर पानी के टैंक के अंदर पड़ी। टैंक में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे सांपों को रेंगता देखकर उसके होश उड़ गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


घबराए परिवार ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) मौके पर पहुंची। टीम के साथ अनुभवी स्नेक कैचर तालिब और भोला भी मौजूद थे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और टैंक के भीतर मौजूद सभी 27 सांपों के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।


वन विभाग के रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ कई जंगली जीव ठंडी, नम और सुरक्षित जगहों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। संभावना है कि किसी मादा सांप ने सुरक्षित स्थान समझकर पानी के इस टैंक में अंडे दिए होंगे। बाद में अंडों से निकले बच्चे कई दिनों तक उसी टैंक में रहे।


वन अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए सभी सांप ‘कीलबैक’ प्रजाति के हैं, जिन्हें आमतौर पर पानी का सांप भी कहा जाता है। यह प्रजाति नदियों, तालाबों, नहरों और अन्य जल स्रोतों के आसपास पाई जाती है। ये सांप जहरीले नहीं होते और सामान्यतः इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माने जाते।


वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास कोई सांप अथवा अन्य जंगली जीव दिखाई दे तो घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। फिलहाल, पानी के टैंक से 27 सांपों के बच्चों के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन गुप्ता नामक यूजर ने भी इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। 





टैग्स