ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल

16 जनवरी से लगेगा कोरोना वैक्सीन, हाई लेवल मीटिंग के बाद PM मोदी ने दी हरी झंडी

PATNA : केंद्र सरकार ने भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए तारीख की घोषणा कर दी है. 16 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा. सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को कोरोना क

16 जनवरी से लगेगा कोरोना वैक्सीन, हाई लेवल मीटिंग के बाद PM मोदी ने दी हरी झंडी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार ने भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए तारीख की घोषणा कर दी है. 16 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा. सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वैक्सीन को लेकर एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की, जिसके बाद सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए हरी झंडी दे दी. 


पहले चरण में 3 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसके पहले देश में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के लिए दो dry-run कराए जा चुके थे. सरकार ने कोरोना का टीका लगाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और ड्राई रन के बाद यह माना जा रहा था कि किसी भी दिन टीकाकरण की तारीख की घोषणा हो सकती है. 


केंद्र सरकार ने रणनीतिक तौर पर सारी तैयारियां पूरी करने के बाद टीकाकरण की तारीख की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में राज्यों के अंदर टीकाकरण और आम लोगों को कैसे वैक्सीन लगाई जाए इसको लेकर व्यापक तौर पर प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे.