ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में CM योगी की एंट्री, आज दानापुर और सहरसा में करेंगे जनसभाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय होंगे। वे पटना और सहरसा में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे।

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में CM योगी की एंट्री, आज दानापुर और सहरसा में करेंगे जनसभाएं
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। एनडीए गठबंधन ने उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में बिहार भेजा है, जहां वे गुरुवार से चुनावी रैलियों की शुरुआत करेंगे। बिहार में एनडीए के प्रत्याशी लंबे समय से योगी आदित्यनाथ की रैलियों की मांग कर रहे थे, जिसे अब पार्टी नेतृत्व ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी की चुनावी रैलियों का यह सिलसिला आज से शुरू होकर कई चरणों तक जारी रहेगा।


योगी आदित्यनाथ की पहली रैली पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव के समर्थन में आयोजित की जा रही है। यह सभा ऑरगेनो रिसॉर्ट, दानापुर में होगी, जहां हजारों की भीड़ जुटने की संभावना है। योगी की इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी का मानना है कि योगी की लोकप्रियता और उनकी सख्त छवि का लाभ एनडीए उम्मीदवारों को मिलेगा।


दानापुर की रैली के बाद योगी आदित्यनाथ सहरसा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन के समर्थन में पटेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में कोसी और सीमांचल क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। योगी की रैली को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।


योगी आदित्यनाथ का बिहार दौरा हालांकि एक दिन का है, लेकिन राजनीतिक रूप से इसे बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार शाम लगभग चार बजे जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट, पटना से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। हालांकि आने वाले दिनों में योगी की और भी कई रैलियों की योजना बनाई जा रही है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में से एक हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया है, जहां उनकी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी थी। उनकी पहचान एक सख्त प्रशासक और हिंदुत्व की मजबूत आवाज़ के रूप में होती है।


योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बनाया है। बिहार में भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। भाजपा को उम्मीद है कि योगी की रैलियों से पार्टी को खासकर युवा और शहरी मतदाताओं के बीच मजबूत बढ़त मिलेगी।


बिहार चुनाव में एनडीए की रणनीति अब पूरी तरह मैदान पर उतर चुकी है। भाजपा और जदयू दोनों ही अपने स्टार प्रचारकों को लगातार रैलियों में उतार रहे हैं। अब योगी आदित्यनाथ की एंट्री से एनडीए का प्रचार अभियान और भी धारदार माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि योगी की रैलियां बिहार के चुनावी माहौल में नया जोश भर देंगी।