ब्रेकिंग
संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत

Bihar Election 2025: दिल्ली दंगा केस में जेल में बंद जेएनयू छात्र शरजील इमाम ने बिहार चुनाव लड़ने के लिए दो सप्ताह की अंतरिम ज़मानत की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह बहादुरगंज सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद जेएनयू के छात्र शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हिस्सा लेने के लिए दो सप्ताह की अंतरिम ज़मानत की मांग की है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में याचिका दाखिल की है।


यह याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी के समक्ष दायर की गई है, जो दिल्ली दंगों की साज़िश से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे हैं। शरजील इमाम ने कोर्ट से 15 से 29 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम ज़मानत देने की मांग की है, ताकि वह चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सके।


याचिका में शरजील इमाम ने खुद को एक राजनीतिक कैदी और छात्र कार्यकर्ता बताते हुए कहा है कि वह अपने गृह राज्य बिहार की बहादुरगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहता है। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को प्रस्तावित हैं।


शरजील इमाम पर नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उकसाऊ भाषण देने और अलग-अलग राज्यों में हिंसा भड़काने के आरोप हैं। कई मामलों में उन्हें ज़मानत मिल चुकी है, लेकिन दिल्ली दंगों की साज़िश के मामले में वह अब भी जेल में हैं। 


इस केस में दिल्ली पुलिस ने उन पर यूएपीए जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई हैं। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को शरजील इमाम को नियमित ज़मानत देने से इनकार कर दिया था। वह आदेश अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के रूप में लंबित है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता