ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Elections 2025 : समस्तीपुर में पीएम मोदी का लालू और लालटेन पर तंज: “जब हर हाथ में लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”कहा - बिहार को चाय वाला चाहिए, घोटाला वाला नहीं"

Bihar Elections 2025 : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए लालू यादव और राजद पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा, “जब हर हाथ में लाइट है तो लालटेन की क्या जरूरत?” साथ ही बोले—बिहार को अब “चाय वाला चाहिए, घोटाला

Bihar Elections 2025 : समस्तीपुर में पीएम मोदी का लालू और लालटेन पर तंज: “जब हर हाथ में लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”कहा - बिहार को चाय वाला चाहिए, घोटाला वाला नहीं"
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए राजद और लालू यादव पर करारा हमला बोला। पीएम मोदी ने मंच से एक अलग अंदाज में जनता से संवाद किया, जिससे पूरा मैदान तालियों और मोबाइल फ्लैशलाइट से जगमगा उठा।


सभा के दौरान पीएम मोदी ने जनता से कहा, “जरा अपने मोबाइल का लाइट जलाइए, मैं आपको एक राज बताता हूं।” उनके इतना कहते ही पूरा मैदान मोबाइल की लाइट से चमक उठा। इसके बाद पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब बताइए, जब हर किसी के हाथ में लाइट है तो लालटेन की जरूरत है क्या?” इस पर जनसमूह से जोरदार “नहीं” की आवाज गूंजी। मोदी ने कहा कि यह वही बिहार है, जो कभी लालटेन युग में जीने को मजबूर था, लेकिन आज हर हाथ में मोबाइल की रोशनी है।


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बिहार को अब “घोटाला वाला” नहीं, बल्कि “चाय वाला” चाहिए। उन्होंने कहा, “आज देश में चाय वाला है, इसलिए आपको एक जीबी डाटा एक कप चाय से भी सस्ते रेट में मिलता है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारें बिहार के युवाओं को मोबाइल और तकनीक से दूर रखती थीं, लेकिन आज हर गरीब के हाथ में स्मार्टफोन है, हर गांव में इंटरनेट की पहुंच है।


मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने सालों तक बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला, वे अब विकास की बातें कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार बिहार में विकास और ईमानदारी की सरकार को ही चुनें। पीएम मोदी ने कहा, “पहले बिहार के लोग अपने परिवार से बात करने के लिए तरसते थे। आज वही लोग चाय से भी सस्ते डाटा रेट पर वीडियो कॉल कर अपने परिवार से जुड़े हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार का शायद ही कोई कोना ऐसा हो जहां विकास की रफ्तार नहीं पहुंची हो। सड़कें, बिजली, गैस कनेक्शन, डिजिटल नेटवर्क और रोजगार के अवसर हर जिले तक पहुंच चुके हैं।


सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने उनके साथ मंच साझा करते हुए कहा कि बिहार ने बीते वर्षों में जिस तरह विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है, वह केंद्र और राज्य सरकार की साझा कोशिशों का परिणाम है। समस्तीपुर की यह सभा भाजपा के चुनावी अभियान की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है। पीएम मोदी के भाषण ने न केवल लालू यादव और राजद पर तीखा प्रहार किया, बल्कि जनता के बीच विकास बनाम घोटाले का मुद्दा भी केंद्र में ला दिया।