ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव फिर राघोपुर से आजमाएंगे किस्मत, इस दिन करेंगे नामांकन; महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा आज?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आगामी 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

 Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आगामी 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। आरजेडी नेताओं ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। इस बार भी तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। यह उनका राघोपुर से लगातार तीसरा चुनाव होगा।


तेजस्वी यादव ने पहली बार 2015 में राघोपुर सीट से जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनी थी, जिसमें वे बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने राघोपुर से जीत हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत रखी। अब तीसरी बार वे जनता के बीच जाकर समर्थन मांगेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन के बाद तेजस्वी यादव एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।


इस बीच, महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है। हालांकि, औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। चर्चा है कि मंगलवार (15 अक्टूबर) को सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। सोमवार को दिल्ली में राजद और कांग्रेस की अहम बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनावी रणनीति पर भी विचार किया।


सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को लगभग 60 सीटें और वाम दलों को 25 से 30 सीटें मिलने की संभावना है। सीटों को लेकर दोनों दलों में मुलायम सहमति बन चुकी है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है।


इधर, आरजेडी ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना लौटने के बाद सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को तीन प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल (चिह्न) सौंपा। इनमें मटिहानी सीट से नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह, जो हाल ही में जेडीयू छोड़कर राजद में शामिल हुए हैं, को टिकट दिया गया है। वहीं साहेबपुर कमाल से मौजूदा विधायक सत्तानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा संदेश विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक किरण देवी की जगह उनके बेटे दीपू सिंह को टिकट दिया गया है।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में आरजेडी की पहली सूची जारी की जा सकती है, जिसमें लगभग 50 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। नामांकन की तारीख नजदीक आने के कारण अब दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं।


ऐसा माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। जहां महागठबंधन ‘परिवर्तन’ के नारे के साथ मैदान में उतर रहा है, वहीं एनडीए ‘विकास और स्थिरता’ के एजेंडे को लेकर जनता के बीच जा रहा है। तेजस्वी यादव के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पटना और राघोपुर में जुटने की संभावना है। आरजेडी की ओर से इस कार्यक्रम को एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल को गरमाने की तैयारी की जा रही है।