ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar crime : Water Park बना जंग का मैदान! महिलाओं को बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा!

Bihar crime : बिहार के गया जिले के एक वाटर पार्क में मंगलवार को भारी हंगामा हो गया। महिलाओं समेत कई लोगों के साथ मारपीट की गई, आरोप वाटर पार्क के संचालक और बाउंसरों पर लगे हैं।

 बिहार वाटर पार्क मारपीट, गया न्यूज, वाटर पार्क बवाल, महिला के साथ मारपीट, वाटर पार्क न्यूज बिहार, Bodhgaya news, Water park fight Bihar, woman assaulted in water park, Neema village incident, Bihar v
वाटर पार्क में महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar crime : गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के नीमा गांव स्थित एक वाटर पार्क में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। महिलाओं समेत एक ही परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।


घटना के दौरान वाटर पार्क के संचालक और बाउंसरों पर गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप लगा है। पीड़ित नीतू कुमारी ने बताया कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब उन्होंने दो छोटे बच्चों का टिकट लेने की कोशिश की। इसी दौरान पार्क कर्मचारियों ने अचानक गाली देना शुरू कर दिया और फिर उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट करने लगे। इस हमले में नीमा गांव निवासी अमन कुमार, शुभम कुमार, नीतू कुमारी, प्रीतम कुमार भारती और अमांशु कुमारी को चोटें आई हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही गांव के दर्जनों लोग वाटर पार्क पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पार्क में कई बार ग्राहकों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से ऐसे वाटर पार्कों की निगरानी बढ़ाने की अपील की है।