ब्रेकिंग
जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफरजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफर

अवैध संबंधों में बाधा बना पति, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर हमला कर बेरहमी से कर दी हत्या

पश्चिम चंपारण के लौरिया में अवैध संबंध के शक में पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN:पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियारिया कॉलोनी वार्ड नंबर 3 में अवैध संबंधों के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर अपने ही पति की निर्मम हत्या करने का आरोप है। मृतक की पहचान अमित कुमार नमो दास के रूप में हुई है।


मृतक के भाई सुधम मजूमदार के अनुसार, अमित की शादी करीब 13 वर्ष पहले नीलम देवी से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि बीते एक साल से नीलम का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। करीब छह महीने पहले इस बात की जानकारी परिवार को हुई थी, जिसके बाद घर में काफी विवाद हुआ। उस समय नीलम ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था।


शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे अमित की अचानक मौत की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। शुरुआत में पत्नी नीलम कुछ भी बताने से बचती रही, लेकिन जब परिजनों ने संदेह के आधार पर पुलिस को बुलाने और पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।


आरोप के अनुसार, विवाद के दौरान नीलम ने अमित के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर भी निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाने की आशंका भी जताई जा रही है।


पुलिस ने आरोपी पत्नी नीलम देवी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना में कोई और शामिल था या नहीं। इस घटना के बाद मटियारिया कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।