ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

बिहार में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दफनाया, दहेज में बुलेट नहीं मिली तो दे दी सजा-ए-मौत

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण में दहेज प्रताड़ना के कथित मामले में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दफनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नीयत से ससुराल वालों द्वारा गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दफना देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शनिवार अहले सुबह खेत में खुदाई कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।



मृतका की पहचान निर्मला देवी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह फतुछापर वार्ड संख्या-5 निवासी हरिओम महतो की पत्नी थीं। मृतका के बड़े भाई जीतू कुमार ने बताया कि 8 मई 2023 को उन्होंने अपनी बहन की शादी हरिओम महतो से की थी। शादी के समय दो लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान दहेज में दिया गया था। इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे।



परिजनों का आरोप है कि हाल ही में रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद निर्मला देवी के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गईं। 17 जुलाई को बैरिया थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर शनिवार तड़के फतुछापर स्थित गन्ने के खेत में खुदाई कर शव बरामद किया। 



आरोप है कि हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से खेत में दफना दिया गया था। पोस्टमार्टम के प्रारंभिक विवरण में गला दबाने तथा शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को दफनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।



मामले में मृतका के पति हरिओम महतो, ससुर रामनाथ महतो सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता