ब्रेकिंग
बिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारीBihar Education: मदरसा और संस्कृत शिक्षा बोर्ड में नई नियुक्ति पर पाबंदी, जांच पूरी होने तक लगाई गई रोकआंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के ऊपर गिरा पिघला हुआ स्टील, 8 की मौत, कई घायलबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारीBihar Education: मदरसा और संस्कृत शिक्षा बोर्ड में नई नियुक्ति पर पाबंदी, जांच पूरी होने तक लगाई गई रोकआंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के ऊपर गिरा पिघला हुआ स्टील, 8 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के ऊपर गिरा पिघला हुआ स्टील, 8 की मौत, कई घायल

Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है, जहां पिघले स्टील के रिसाव और लेडल फटने से 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य जारी है।

Steel Plant Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित स्टील प्लांट में मंगलवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के एसएमएस-2 (SMS-2) और एसटीसी-3 (STC-3) हीट फैसिलिटी में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब क्रेन की मदद से अत्यधिक गर्म लिक्विड स्टील को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले पिघले स्टील से भरा लेडल (Ladle) अचानक अनियंत्रित होकर फट गया। लेडल के फटते ही खौलता हुआ स्टील आसपास काम कर रहे कर्मचारियों पर जा गिरा, जिससे कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।


हादसे के बाद प्लांट में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए कर्मचारी और अधिकारी इधर-उधर भागने लगे। कुछ मजदूर समय रहते वहां से निकलने में सफल रहे, जबकि कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों और उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर भारी उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता