ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

वैशाली में डेढ़ करोड़ की चोरी पर फूटा किन्नर समाज का गुस्सा, जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी

वैशाली में ट्रांसजेंडर सपना कुमारी से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और ₹8.75 लाख नकद चोरी के मामले में दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर किन्नर समाज ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार न्यूज
आंदोलन की दी चेतावनी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली सदर थाना क्षेत्र में ट्रांसजेंडर से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और ₹8.75 लाख नकद चोरी के मामले में करीब दो महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किन्नर समाज का गुस्सा फूट पड़ा। 


शनिवार को सैकड़ों किन्नरों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी की मांग की।मामला 12 मई की शाम का है। पीड़ित ट्रांसजेंडर सपना कुमारी ने सदर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वह अपने चालक सौरभ कुमार के साथ एक्सयूवी से पटना से महुआ लौट रही थीं।


 स्टेशन रोड स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी के रेडिएटर के पास कोई वस्तु फेंकी। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर दूसरे व्यक्ति ने गाड़ी से धुआं निकलने का इशारा किया। चालक ने वाहन रोक दिया। सपना कुमारी और चालक बोनट खोलकर जांच करने लगे। इसी दौरान बदमाश गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गए।


पीड़िता के अनुसार, बैग में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और ₹8.75 लाख नकद थे। उनका कहना है कि यह आभूषण और नकदी किन्नर समाज को वर्षों से शगुन के रूप में प्राप्त हुई थी।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जल्द खुलासा करने का दावा किया था। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब तक न तो आरोपियों की पहचान हो सकी है और न ही चोरी गई संपत्ति बरामद हुई है।


आक्रोशित किन्नर समाज ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे।


बता दें कि इससे पहले 18 जून को भी किन्नर समाज ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। उस समय प्रशासन ने जल्द चोरी गए आभूषण और नकदी की बरामदगी का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से किन्नर समाज ने दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट