ब्रेकिंग
नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंहजमुई रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ परिचालनपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी होगी दूर, 7 अधिवक्ताओं को मिला जज बनने का मौकानाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंहजमुई रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ परिचालनपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी होगी दूर, 7 अधिवक्ताओं को मिला जज बनने का मौका

नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बिहार न्यूज
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली से बड़ी खबर आ रही है जहां एक युवक को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। यह घटना बुधवार को महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत में हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में युवक को पेड़ से बंधा देखा जा सकता है, जिसकी पिटाई के बाद बेसुध पड़ा हुआ है वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना जा रहा है, "पहले पिटाई, उसके बाद वीडियो बनाना।" ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने युवक को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे।


घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक की पहचान राम प्रवेश राय के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक सच्चाई और अन्य संबंधित तथ्य सामने आ पाएंगे।


इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि घटना सुबह 7:00 के करीब की है। आरोप है कि उसने मोहल्ले के एक नाबालिक लड़की को छेड़ रहा था। इसके बाद लोगों के द्वारा उसे पकड़ कर रखा गया था, और उसका पिटाई भी किया गया है जिससे वह घायल था, सूचना के बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था, लेकिन वहां से डॉक्टर ने अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया है फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में युवक का इलाज चल रहा है। लड़की पक्ष से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होते हैं प्राथमिक दर्ज की जाएगी, उन्होंने बताया कि युवक के पर कई मामले पूर्व से दर्ज हैं।


वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट