ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

वैशाली में हॉस्पिटल के मालिक से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, व्हाट्सएप कॉल कर मांगा था एक लाख रुपये

वैशाली पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी थी और घटना के बाद ओडिशा भाग गया था। वहां से परीक्षा देने के लिए लौटा ही था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा।

बिहार न्यूज
ओडिशा से लौटते ही पुलिस ने दबोचा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI:वैशाली जिले के नगर थाने की पुलिस ने व्हाट्सएप के माध्यम से हॉस्पिटल के मालिक से रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल बरामद किया गया है। जिससे व्हाट्सएप के माध्यम से अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगी गयी थी। 


गिरफ्तार अपराधी की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र सोधो रती गांव निवासी विलास राय के बेटे आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया गया की रंगदारी मांगने के बाद आदित्य कुमार ओडिशा भाग गया था। परीक्षा देने के लिए वह सोमवार को ओडिशा से लौटा था। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि बीते 1 मई को मरई रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम के संचालक मनीष कुमार पिंटू के व्हाट्सएप नंबर पर बदमाश के द्वारा 01 लाख रुपए की रंगदारी की मांग किया गया था। जिसे लेकर अस्पताल संचालक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।


 मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बदमाश की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार, एसआई अविनाश कुमार वर्मा व अन्य पुलिसकर्मी को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सोमवार को गरौल थाना क्षेत्र से बदमाश को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया।


 पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि 2023 में उक्त नर्सिंग होम में 06 से 07 महीना काम किया था। काम करने के दौरान अस्पताल प्रबंधन के द्वारा 06 हजार महीना तय किया गया था लेकिन अस्पताल प्रबंधन के द्वारा खर्चा के नाम पर 1500 से लेकर 2000 दिया जाता था और बच्चा पैसा बाद में देने के लिए बोला जाता था। इसी बीच अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मुझे अस्पताल से हटा दिया गया था। बकाया पैसा को लेकर अस्पताल संचालक मनीष कुमार पिंटू के व्हाट्सएप के माध्यम से रुपए की मांग किया था।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता