ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बिहार में ई-रिक्शा रोककर एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला, दिनदहाड़े चाकूबाजी से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में ई-रिक्शा रोककर परिवार पर हमला किया गया है. हमलावरों ने चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में सराय-लालगंज मुख्य मार्ग पर नरेंद्र प्रबोधी गांव के पास गुरुवार सुबह बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। 


इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। घायलों में पौरा मदन सिंह गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार, उनकी पत्नी निशा कुमारी, स्व. घुटुक महतो के पुत्र राजेंद्र महतो और उनकी पत्नी बबीता देवी शामिल हैं।  


पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि करीब एक माह पहले देवेन्द्र महतो के पुत्र विक्की कुमार से विवाद हुआ था। उस दौरान मारपीट के बाद रवि ने थाने में केस दर्ज कराया था। विक्की लगातार केस उठाने का दबाव बना रहा था। बुधवार को भी दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। गुरुवार को रवि अपनी पत्नी का इलाज कराने परिवार के साथ ई-रिक्शा से अस्पताल जा रहे थे, तभी विक्की कुमार और उसके साथियों ने हमला कर दिया।   


स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सराय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और विक्की कुमार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता