ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

ट्यूशन पढ़ने निकली युवती का कंपाउंडर ने किया अपहरण, 20 दिन बाद केस दर्ज

BETTIAH: खबर बेतिया की है, जहां 19 साल की एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि घटना के 20 दिन बाद नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष रा

ट्यूशन पढ़ने निकली युवती का कंपाउंडर ने किया अपहरण, 20 दिन बाद केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया की है, जहां 19 साल की एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि घटना के 20 दिन बाद नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि लड़की ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी क्रम में 11 मई को उसका अपहरण कर लिया गया है।


लड़की के पिता की शिकायत पर पहाड़पुर के बरवा टोला के रहने वाले कंपाउंडर रोशन साह उसके पिता विश्वनाथ साह, मां उषा देवी और मौसा अर्जुन को नामजद किया गया है। केस दर्ज होने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुलिस लड़की को बरामद कर लेगी। वहीं, दोषियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


एफआईआर में लड़की के पिता ने बताया है कि उसके घर के बगल में एक डॉक्टर का क्लीनिक है। लड़की ट्यूशन पढ़ने आती जाती थी। इसी क्रम में 11 मई को लड़की गायब हो गई। बाद में एक मोबाइल से फोन आया कि लड़की को पटियाला के टाइगर स्कूल के पास रखा गया है। सूचना मिलने पर लड़की के पिता वहां गए तो मालूम चला कि लड़की और उसका अपहरण करने वाला कंपाउंडर यहां नहीं है। थानाअध्यक्ष ने बताया कि दरोगा झड़ी लाल यादव को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता