ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप: विदेश से मुजफ्फरपुर आए 205 लोगों में 100 अब तक नहीं हो पाए ट्रेस

MUZAFFARPUR: 18 नवंबर से करीब 500 लोग मुजफ्फरपुर और इसके आस-पास के जिलों में विदेश से पहुंचे हैं। दुबई, यूएई, अबू धाबी, अमेरिका और बांग्लादेश से मुजफ्फरपुर में कुल 205 लोग आए

 स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप: विदेश से मुजफ्फरपुर आए 205 लोगों में 100 अब तक नहीं हो पाए ट्रेस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: 18 नवंबर से करीब 500 लोग मुजफ्फरपुर और इसके आस-पास के जिलों में विदेश से पहुंचे हैं। दुबई, यूएई, अबू धाबी, अमेरिका और बांग्लादेश से मुजफ्फरपुर में कुल 205 लोग आए है। जिनमें 100 लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी ही नहीं है।


मुजफ्फरपुर आने के बाद सभी ने अपने-अपने मोबाइल बंद कर रखा है। कॉल सेंटर लगातार उन नंबरों पर फोन कर रही है लेकिन मोबाइल बंद रहने के कारण किसी से बात नहीं हो पाई है। एक ओर जहां देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है वही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इस तरह की लापरवाही दिख रही है।  


कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के बीच विदेश से मुजफ्फरपुर आए 205 लोगों में से केवल 105 की ही कोविड जांच हो सकी है। वहीं 100 लोग अभी भी कुछ अता पता नहीं हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग हड़कंप मचा है। इन 100 लोगों का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। इसका पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उनके घर जाकर पता लगाएगी।


सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने सभी पीएचसी और सीएचसी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। विदेश से आए लोगों का नाम और पता भी दिया गया है। सभी प्रभारियों को घर-घर जाने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है कि जिन लोगों ने   कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है उन सभी का कोविड टेस्ट कराने की बात कही गयी है।


कोरोना का लक्षण दिखने पर तुरंत क्वारंटाइन करने को कहा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोई भी प्राइवेट हॉस्पिटल बिना बताए कोरोना मरीजों का इलाज करता है और इसकी सूचना यदि स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी जाती है तो उक्त अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें