ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: बिहार में दिल को दहला देने वाली वारदात, बच्चे की हत्या कर शव को जलाया; गांव में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक मासूम बच्चे की हत्या के बाद शव को जला दिए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव के लोगों ने हत्यारे को बचाने के लिए शव जलाया और परिजनों को धमकाया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरिहरपट्टी वार्ड संख्या 7 में एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घर में छिपाया गया और फिर मंगलवार सुबह पेट्रोल डालकर जला दिया गया।


बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या के बाद गांव के कुछ लोगों ने आरोपी को बचाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने पीड़ित परिजनों को धमकाकर पुलिस को सूचना देने से भी रोका। घटना की जानकारी मिलने पर त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 


फिलहाल शव जलाने में शामिल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश तेज कर दी है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस वीभत्स घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता