ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

सीतामढ़ी CSP संचालक हत्याकांड मामले में ऋषिकेश में एनकाउंटर, फरार वसीम और अकरम के पैर में लगी गोली

सीतामढ़ी के चर्चित सुंदर यादव हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी वसीम और अकरम को उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार न्यूज
सुंदर यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के ऋषिकेश से आ रही है, जहां की दून पुलिस और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार बिहार से फरार हत्या के दो आरोपियों को धर दबोचा। बिहार के सीतामढ़ी जिले में CSP संचालक सुंदर यादव हत्याकांड मामले में फरार दो आरोपियों वसीम और अकरम की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गया। एनकाउंटर में दोनों के पैर में गोली लग गयी है। सीएसपी संचालक की हत्या के बाद से दोनों  फरार थे।


सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के महुआगाछी चर्चित सीएसपी संचालक एवं पूर्व मुखिया के भतीजे सुंदर यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी वसीम और अकरम को उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी ऋषिकेश में छिपकर रह रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड की दून पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी।


 घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि नानपुर में सीएसपी संचालक और पूर्व मुखिया के भतीजे सुंदर यादव की अपराधियों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था। अब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता