ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

सासाराम में बीएससी नर्सिंग छात्र हत्याकांड का खुलासा, दोस्त गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बनी घटना की वजह

रोहतास के सासाराम में बीएससी नर्सिंग छात्र अभिषेक कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में उसके दोस्त अथर्व भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश..

बिहार न्यूज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM:रोहतास जिले के धौडाढ़ थाना क्षेत्र में 21 जुलाई की देर रात एनएच-19 पर मिले बीएससी नर्सिंग छात्र अभिषेक कुमार के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में यह मामला सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का निकला। पुलिस ने इस मामले में मृतक के एक मित्र अथर्व भारद्वाज को नौहट्टा से गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।


पुलिस के अनुसार, मृतक अभिषेक कुमार शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशिला गांव का रहने वाला था और शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था।


पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपी अथर्व भारद्वाज से पूछताछ में पता चला कि इस हत्याकांड में रंजीत कुमार पासवान और संजीव कुमार भी शामिल थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।


हत्या के बाद आरोपी अभिषेक के शव को एक स्विफ्ट कार में रखकर ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर उनकी कार की एक कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें आरोपी भी घायल हो गए। इसी हादसे के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।


प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सड़क दुर्घटना का मामला मान रही थी, लेकिन गहन छानबीन के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक कुमार का कथित तौर पर रंजीत कुमार पासवान की बहन से संबंध था, जिसे लेकर रंजीत नाराज था। इसके अलावा दोनों के बीच पहले एक हुंडई कार को लेकर भी विवाद हुआ था।


पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते तीनों आरोपियों ने मिलकर अभिषेक कुमार की हत्या की साजिश रची और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए सड़क हादसे ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।


दो आरोपी अब भी फरार

सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि मामले में शामिल मुख्य आरोपी रंजीत कुमार पासवान और संजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता