ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

सासाराम में BCO घूस लेते गिरफ्तार, पैक्स सत्यापन के नाम पर मांग रहा था 10 हजार

सासाराम के राजपुर में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पैक्स धान खरीद के सत्यापन के नाम पर पैसे मांगे जा रहे थे।

बिहार न्यूज
निगरानी की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है। राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO) जनार्दन कुमार को निगरानी टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वह राजपुर के पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से 10 हजार रुपये बतौर घूस मांग रहा था। घूस लेते निगरानी ने उसे रंगेहाथ दबोचा।


मिली जानकारी के अनुसार, पैक्स द्वारा धान खरीद के बाद उसके भौतिक सत्यापन के लिए जनार्दन कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस पर पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार ने निगरानी विभाग से संपर्क किया।शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को राजपुर में जनार्दन कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। 


गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें सासाराम स्थित उनके आवास पर भी ले गई, जहां जांच की गई। निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि धान खरीद के भौतिक सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पदाधिकारी को निगरानी की टीम अपने से पटना लेकर रवाना हो गयी है। जहां निगरानी कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।