ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

सारण में शराब तस्करी का भंडाफोड़: पिकअप के गुप्त चेंबर से 960 बोतल विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

सोनपुर में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई में 172.80 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। तस्करों ने पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर शराब छिपाई थी। दो आरोपी गिरफ्तार।

बिहार न्यूज
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार में शराबबंदी हुए 10 साल हो गये हैं, लेकिन धंधेबाज और शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हर दिन शराब तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। इस बार पिकअप वैन के डाला में पतला 10 स्लाइडिंग गुप्त चैंबर बनाकर उसमें शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही थी। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।


मद्यनिषेध विभाग सोनपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 अप्रैल 2026 की सुबह शिववचन चौक, सोनपुर में दो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों से कुल 172.80 लीटर यानी 960 पीस अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।


बताया जा रहा है कि तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पिकअप वाहन के डाला में पतले-पतले 10-10 स्लाइडिंग गुप्त चेंबर बनाए थे, ताकि शराब छिपाकर आसानी से तस्करी की जा सके। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान सफीक और ग्यासुद्दीन सलमानी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पिकअप वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

सारण से पवन सिंह की रिपोर्ट